क्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त वैन को उठाती क्रेन
- फोटो : KANNAUJ
बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। यूपीडा, एनसीसी गश्ती टीम ने राजकीय मेडिकल कालेज भेज दिया। यहां से नाजुक हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के थाना कटरा के गांव नगवारा निवासी महेश चंद्र (34) पुत्र राजनंदन दिल्ली में निजी कंपनी में कार्य करते हैं। लॉकडाउन में गांव में समय बिताया। कंपनी में काम करने की छूट मिलने के बाद शुक्रवार को वापस दिल्ली जा रहे थे। साथ में पत्नी मीनू (30), पुत्र भूपेश (7), पुत्री यश्रीता (5) थी।
पड़ोस का गौरी कुमार (35) पुत्र गुलाब यादव कार चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के अंदौआ गांव के सामने कार का टायर फट गया। वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। यूपीडा गश्ती दल ने एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। महेश, मीनू, भूपेश, यश्रीता को सैफई रेफर कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।