फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से कुचलकर पिता-पुत्र की मौत, रिश्तेदार घायल

Sat, 21 Aug 2021 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

 घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाल टीपी वर्मा भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर लोडर से पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन और अन्य मौजूद जानने वाले लोग नाराज हो उठे।
विज्ञापन
शव ले जाने वाले लोडर को रोकते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कस्बे में खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। रिश्तेदार गंभीर घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लोडर में रखने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीण लोडर के आगे बैठ गए।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद पुलिस दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। कोतवाली इलाके के गांव लखइयामऊ निवासी जय वीर(35) की कटकैया गांव के निकट टेंट की दुकान है। शनिवार को वह बेटे माधव(8) के साथ गुरसहायगंज बाजार में खरीदारी करने आए थे।

यहां ससुर छोटेलाल (निवासी रसूलाबाद, कानपुर देहात) मिल गए थे। इन्हें भी बाइक पर बैठाकर तीनों गांव लौट रहे थे। रामगंज रोड पर पीडब्ल्यूडी बंगला के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र के सिर कुचल गए।
विज्ञापन


दोनों ने दम तोड़ दिया। ट्रक की टक्कर से दूर गिरे छोटेलाल गंभीर घायल हैं। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाल टीपी वर्मा भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर लोडर से पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन और अन्य मौजूद जानने वाले लोग नाराज हो उठे।
विज्ञापन

कई लोग लोडर के सामने बैठ गए। करीब एक घंटे तक  पुलिस से नोकझोंक होती रही। काफी समझाने के बाद परिजन माने। इसके बाद  लोडर को जाने दिया। वहीं घायल छोटेलाल को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जयवीर हेलमेट लगाए थे। ट्रक के नीचे आने से हेलमेट टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गया। सिर बेटे सहित ट्रक के टायर से दब गया। इससे मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान फर्रुखाबाद रोड पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें