फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: नानी की मौत पर घर जा रहे सिपाही ने हादसे में दम तोड़ा

Wed, 27 May 2020 08:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
नानी की मौत पर छुट्टी लेकर घर जा रहे सिपाही की इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील के खेड़ी सुड़ियान गांव निवासी आरक्षी विनीत कुमार (23) पुत्र बालेंद्र सिंह 2019 में पुलिस में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन


18 दिसंबर 2019 से छिबरामऊ में तैनात था। करनौली चौकी में ड्यूटी लगी थी। मंगलवार को परिजनों ने फोन कर नानी संतोष निवासी शामली की मौत की सूचना दी। इस पर दो दिन की छुट्टी लेकर मंगलवार को ही विनीत बाइक से घर के लिए निकल पड़ा।

देर रात इटावा जनपद के चौबिया थानाक्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। हादसे की सूचना पर कोतवाली में मातम छा गया। विनीत दो भाइयों में बड़े था। पिता व छोटा भाई गांव में खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें