कन्नौज में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कन्नौज जिले में बुधवार को चार और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
कन्नौज जिले में कुल 42 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। 19 एक्टिव केस हैं। 23 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलचंद्र रॉय ने बताया कि सुबह किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से 95 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 91 निगेटिव और चार पॉजिटिव निकले हैं।
इनमें छिबरामऊ के रतनपुर गांव की युवती में संक्रमण मिला है, जबकि उसका छोटा भाई निगेटिव निकला है। दोनों अहमदाबाद से लौटे थे। इसी तरह छिबरामऊ के ही मोहल्ला बिरतिया लाहौरी टोला में भी मुंबई से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
उसका भाई निगेटिव आया है। सौरिख के मझगवां बहादुरपुर गांव में दिल्ली से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। वहीं, तालग्राम के मोहल्ला जेरकिला में जयपुर से लौटे एक और युवक में कोरोना संक्रमण मिला है। उन्होंने बताया कि इन सबका सैंपल 25 मई को भेजा गया था। तालग्राम का मोहल्ला जेरकिला पहले ही हॉटस्पॉट किया गया था, जबकि लाहौरी टोला, रतनपुर व मझगवां को हॉटस्पॉट बनाया जाएगा।
कुल सैंपल- 2361
रिपोर्ट आई- 2223
निगेटिव - 2181
पॉजिटिव- 42
स्वस्थ हुए - 23
एक्टिव केस- 19
रिपोर्ट शेष- 138