मृतक दंपति अरुण और गरिमा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में जीटी रोड पर हुए भीषण हादसे में पत्नी की मौत के दूसरे दिन इलाज के दौरान रिजेंसी हास्पिटल में सीए ने दम तोड़ दिया। वहीं सीए के भाई की हालत अभी भी नाजुक है। दोपहर को सीए का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
कन्नौज शहर के सरायमीरा जीटी रोड निवासी आनंद कुशवाहा बड़े बर्तन और सराफा कारोबारी हैं। उनका 30 वर्षीय बेटा अरुण कुशवाहा नोएडा में सीए था। करीब नौ माह पूर्व ही फर्रुखाबाद के मोहल्ला मनिहारी में रहने वाली गरिमा से शादी हुई थी। श्निवार सुबह अरुण पत्नी गरिमा और चचेरे भाई सुधांशू उर्फ रेशू के साथ कार से नोएडा के लिए निकले थे। तभी गुरसहायगंज के तेराजाकेट चौराहा पर अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी थी।