फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: हाईवे किनारे बोलेरो की टक्कर से दो की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया पथराव

Tue, 10 Nov 2020 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर खड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे दो लोगों को तेज रफ्तार बोलेरो कार के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग उछलकर काफी दूर गिर गए और गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन ग्रामीणों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बोलेरो भी कुछ दूर जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि बोलेरो चलाने वालों का पता किया जा रहा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा गांव निवासी भोला यादव (55) पुत्र स्वर्गीय चिंतामणि मंगलवार की देर शाम साढ़े सात बजे के आसपास अपने घर के बाहर जालौन उरई हाइवे पर खड़े होकर गांव के ही आकाश चौधरी (25) पुत्र जय प्रकाश से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी उरई से जालौन की ओर जा रही बोलेरो गाड़ी ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों जिससे उछलकर लगभग बीस फुट दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक ने भी अपना संतुलन खो दिया और कुछ दूरी पर जाकर पेट्रोल पंप के पास उसकी गाड़ी भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

गाड़ी पलटने के बाद भी राहगीरों के मुताबिक उसमें सवार दो से तीन लोग मौके से भाग निकले। गुस्साए ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बोलेरो पर पथराव किया। तब तक कुछ लोग दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि मृतक आकाश की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चियां भी हैं। वह किसानी का काम करता है। वहीं मृतक भोला यादव भी किसानी करता था। उसके तीन बेटे हैं। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें