जालौन जिले के इटौरा में बुधवार को सड़क हादसा हुआ। यहां इटौरा से कालपी जा रही ऑटो को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो सवार 11 छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार सभी छात्र-छात्राएं कौशल प्रशिक्षण केंद्र जा रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र-छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्र-छात्राओं में अमृता, अंशिका, गुप्ता, निशा, जूली, पुनीत, दीप्ति, नेहा, शिवानी, भावना, वीना, उग्रसेन शामिल हैं।