फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में सड़क हादसा: सपा नेता को कंटेनर ने रौंदा, मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

Thu, 23 Feb 2023 03:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

जालौन जिले हुए सड़क हादसे में सपा नेता अब्दुल सत्तार (60) पुत्र अब्दुल गफूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
जालौन में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में हुए सड़क हादसे में सपा नेता की मौत हो गई। हादसे के वक्त सपा नेता अब्दुल सत्तार (60) पुत्र अब्दुल गफूर गिरथान में खेत देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मरम्मत कार्य के दौरान होने वाले वनवे पर वाहन अधिक तेजी से चलते हैं, जिससे आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें