फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रक व कार की भीषण टक्कर, चालक की मौत, दंपत्ति गंभीर

Sat, 18 Jul 2020 07:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
जालौन में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के मुहम्मदाबाद में ट्रक व कार की भीषण टक्कर हो गई। ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि आल्टो कार सवार शिक्षक और उनकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। उनकी डेढ़ साल की बच्ची सुरक्षित है।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक पलट गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल भेजा जहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया।

कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि फिलहाल शिक्षक के परिजनों को हादसे की सूचना कर दी गई है। शनिवार दोपहर कुसमिलिया निवासी और मानिकपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत उत्तम सिंह अपनी पत्नी ऊषा (28) और डेढ़ साल की बच्ची मानवी के साथ राठ स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे।
विज्ञापन


उत्तम की कार जैसारी मोड़ के पास ही पहुंची थी कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक कार को टक्कर मारते हुए हाईवे किनारे पलट गया। घटना से कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
 
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे घायलों को निकालना शुरू किया। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में उत्तम, उनकी पत्नी व ट्रक चालक अरविंद (40) निवासी भोगनीपुर को जिला अस्पताल भेजा गया।

जबकि मानवी को मामूली खरोच आई थी। जिला अस्पताल में दंपत्ति की हालत गंभीर देख उन्हें तत्काल ही कानपुर रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद ट्रक चालक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में ही मौत हो गई।

उधर, शिक्षक के परिजन अस्पताल पहुंचे तो बदहवास मानवी उन्हें देखकर बिलखने लगी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।  इलाकाई लोगों का कहना है कि एक तो मोड़ बेहद खतरनाक है, उस पर हाईवे भी अधूरा बना हुआ है। ऐसे में उल्टी दिशा से आने-जाने वाले भारी वाहन अक्सर हादसों का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें