फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: मानसिक बीमार अधेड़ ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 22 Jun 2020 06:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
मृतक अरुण कुमार की फाइल फोटो व घटनास्थल पर लगी परिजनों एवं ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के एट में घर से लापता हुए अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे किसानों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त आसपास के क्षेत्र में कराई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहचान कर ली। परिजनों ने बताया कि अधेड़ का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना निवासी अरुण कुमार अहिरवार उर्फ टीटू (40) पुत्र लखन अहिरवार रविवार शाम घर से गांव में घूमने के लिए कहकर निकला था।

देर शाम तक जब घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसे गांव में ढूंढा एवं आसपास के लोगों से जानकारी की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। सुबह खेतों में काम करने जा रहे किसानों ने थाना क्षेत्र के विरगुवां गांव के पास से निकली कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक की शिनाख्त कराई गई तो पिरौना निवासी के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दी गई। खबर लगते ही घर में मातम छा गया और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

वहीं पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके छोटे पुत्र आनंद की लड़की की गोद भराई की रस्म थी और वह सभी कार्यक्रम निपटाने के बाद अपने अपने काम में वयस्त हो गए थे। देर शाम अरुण अपनी पत्नी से गांव में घूमने के लिए कह कर चला गया था और रात तक नहीं लौटा था।

अरुण शराब और जुएं का भी आदी था और उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। हो सकता है अधिक शराब पीने के बाद रेलवे ट्रैक पर चला गया होगा। वहीं पिरौना चौकी प्रभारी शीलवन्त सिंह का कहना है कि आत्महत्या की जांच बिंदुवार तरीके से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी हो पाएगी।

शाम को खुशी का माहौल सुबह मातम छाया 
अरुण कुमार के छोटे भाई आनंद की पुत्री की कल गोद भराई थी और घर में खुशियों का माहौल था। घर में कुछ रिश्तेदार भी आए हुए थे। जिससे घर में चहल-पहल बनी हुई थी। जैसे ही सुबह के समय अरुण कुमार की मौत की खबर घर पर पहुंची पत्नी रजनी, पुत्र राहुल, सागर, अंश और पुत्री बबली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। साथ ही घर में खुशियों की जगह पिता की मौत से मातम छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें