फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

Sat, 11 Jan 2025 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसा अतरौली थाना क्षेत्र में संडीला मार्ग पर हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक मनोहर व अनूप कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार मामा-भांजे को संडीला-अतरौली मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मारदी। सिर के बल सड़क पर गिरे मामा भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। शव के पास मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। अतरौली थाना क्षेत्र के बहुती के मजरा नयाखेड़ा निवासी मनोहर (32) मजदूरी करता था। अब से लगभग 15 साल पहले उसकी मां मीना की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन


तब से वह अपने ननिहाल संडीला कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव में रहता था। शनिवार को मनोहर अपने चचेरे मामा अनूप (25) के साथ बाइक से नयाखेड़ा गयाथा। वहां से चावल बोरी में भरकर बाइक से दोनों देर शाम वापस आलमपुर जा रहे थे। संडीला-अतरौली मार्ग पर बाकीनगर टेढ़ी पुलिया के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची अतरौली पुलिस ने शव की तलाशी ली, तो पास में आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। मनोहर तीन भाई बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। अनूप राजमिस्त्री था। उसके परिवार में पत्नी अर्चना और दो साल का पुत्र कार्तिक है। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें