फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डीसीएम और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में छह की मौत, 30 से अधिक घायल

Thu, 06 Jun 2019 09:57 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के हरदोई जिले में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बिल्हौर कटरा हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। 

विज्ञापन


यह घटना बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदरपुर की है। सड़क हादसा देर रात दो बजे हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लगभग 35 लोग बघौली थाना क्षेत्र के राम भारत पुरवा निवासी प्रकाश की पुत्री माधुरी का तिलक चढ़ाने के लिए गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। 

मृतकों में बालकराम (65) पुत्र सुखा निवासी बंधिया थाना सुरसा, विश्राम (60) पुत्र भोला निवासी भारतपुरवा थाना बघौली, राजाराम उर्फ रज्जू (45) पुत्र जब्बर निवासी भारतपुरवा थाना बघौली, ऋषि कुमार (25) पुत्र भैया लाल निवासी भारतपुरवा थाना बघौली, विश्राम (50) पुत्र भोला निवासी भारत पुरवा थाना बघौली, शंकर (55) पुत्र सोबरन निवासी घुरमई थाना बघौली शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें