अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में गर्भवती महिला समेत मासूम बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह घटना अतरौली थाना क्षेत्र की है। यहां अतरौली चौराहा निवासी करन सिंह रविवार शाम अपनी गर्भवती पत्नी ऋचा (30), पुत्र आदर्श (6), ऋचा की बड़ी बहन शशि और शशि के पुत्र निखिल के साथ संडीला खाना खाने के लिए ढाबे पर गए थे।
रविवार रात लगभग 11:30 बजे वहां से वापस आते समय सण्डीला अतरौली मार्ग पर करन सिंह की कार लालपुर पुलिया के निकट अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में गर्भवती ऋचा और उनके पुत्र आदर्श की मौके पर मौत हो गई। करन सिंह, शशि और उसका पुत्र निखिल गंभीर रूप से घायल है। तीनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।