फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः रेलवे गेट का ऑटोमेटिक सिस्टम खराब होने से कई ट्रेनों की थम गई रफ्तार, बेहाल हुए राहगीर

Mon, 03 Jun 2019 11:13 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग पर वाहनों की लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कंचौसी रेलवे स्टेशन का गेट नंबर 5 नहीं खुल सका। इससे दोनों ओर की ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इस वजह से करीब एक घंटे तक दिल्ली हावड़ा रुट बंद रहा। इस दौरान कई ट्रेनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन


सोमवार को कंचौसी रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक का ऑटोमेटिक सिस्टम खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चार पहिया और दोपहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया। रेलवे फाटक के गेटमैन द्वारा सिस्टम खराब की सूचना तत्काल स्टेशन अधीक्षक व स्टेशन मास्टर को दी गई।

आनन-फानन तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए झींझक व फफूंद के इंजीनियर को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तकनीकी स्टाफ ने ऑटोमेटिक सिस्टम में आई खराबी को दूर किया। इसके बाद ट्रेनों का आवगमन शुरू हो सका। साथ ही गर्मी से बेहाल हुए राहगीरों की मुसीबत कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें