फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सांड से टकराए बाइक सवार, सींग घुसने से एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 29 May 2022 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार सांड से टकरा गए। युवक के सीने में सांड की सींग घुस गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बाइक सवार सांड से टकरा गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक के सीने में सींग घुस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ कालोनी निवासी अनुदीप दयाल (36) अपने साथी योगेंद्र उर्फ योगी निवासी लखनऊ के साथ 25 मई को बाइक से नैनीताल गया था। शनिवार को नैनीताल से लौटते समय बाइक अनुदीन चला रहा था। रात करीब नौ बजे शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर-हरदोई रोड पर उधरनपुर के पास अचानक सामने आए सांड़ से बाइक सवार टकरा गए।

हादसे में अनुदीप के सीने में सांड की सींग घुस गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर डॉ. रिजवान ने अनुदीप दयाल को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी योगेंद्र को गंभीर चोट नहीं आई थी। योगेंद्र ने बताया कि अनुदीप लखनऊ के लाल बाग स्थित नूर मंजिल अस्पताल में कर्मी था। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोच्युरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें