घटना में कार सवार सभी लोग जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 सेवा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी सभी घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी उर्मिला, चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सीओ सुनील शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।