अध्यक्ष जी, पार्टी वालों से कहो हैसियत में रहें
सम्मेलन के दौरान नरेश अग्रवाल ने पार्टी के अंदर अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन से कहा कि पार्टी वालों से कह दो हैसियत में रहें। गलतफहमी में न पालें कि मैं उनकी बदाैलत हूं। मैं डूबता हुआ सूरज जरूर हो सकता हूं, लेकिन मेरी रोशनी में इतनी चमक तो रहेगी कि कोई आंख मिलाने वाला पैदा नहीं हुआ।
कांग्रेस आई तो जन्मेगा एक और पाकिस्तान
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्वजों ने ही पाकिस्तान को पैदा किया था। अब यह लोग फिर से सत्ता में आए तो एक और पाकिस्तान पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा ने गुंडों को एमपी एमएलए बनाया। अतीक अहमद सपा की गोद में खेलता था।