फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस समेत छह डाक्टर मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित जिला अस्पताल में डाक्टरों की मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रही है। शनिवार को एसडीएम आनंद सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी सीएमएस समेत छह डाक्टर अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह ओपीडी के समय निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम अकबरपुर आनंद कुमार सिंह को प्रभारी सीएमएस ़डॉ. आरए मिर्जा, डॉ. मान सिंह, डॉ. अवधेश कटियार, डॉ. जसवीर, डॉ. अराधना और डॉ. आरके आजाद अनुपस्थित मिले। मरीज डाक्टरों के इंतजार में बैठे थे। बुखार, उल्टी दस्त, पेट दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में रोज एक हजार से लेकर 12 सौ तक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी डाक्टर लापरवाही बरत रहे रहे हैं।
एसडीएम ने बताया कि जिला अस्पताल का करीब 11 बजे निरीक्षण किया था। प्रभारी सीएमएस समेत छह डॉक्टर अनुपस्थित मिले। बड़े संख्या में मरीज डाक्टरों का इंतजार करते मिले। कार्रवाई के लिए निरीक्षण आख्या डीएम को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें