फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर मवेशियों के झुंड से टकराई वैन, पांच लोग घायल

Wed, 21 Aug 2019 08:09 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रात में मार्गों पर बैठे अन्ना मवेशी हादसे का सबब बनते जा रहे हैं। मंगलवार रात लखनऊ मार्ग पर हरदोई के नयागांव के पास सड़कों पर बैठे मवेशियों के झुंड से वैन टकरा गई। हादसे में वैन सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी रामअवतार (55) का रिश्तेेदार लखनऊ में भर्ती था। उसे देखने मंगलवार शाम रामअवतार गांव निवासी विनय की वैन किराये पर लेकर लखनऊ जा रहा था। साथ में परिवार के सोनू (30) पुत्र रमेश, राधाकृष्ण (28) पुत्र परशुराम, गौरव (10) पुत्र रमाकांत समेत आठ लोग थे।

देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नयागांव के पास सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड से वैन टकरा गई। हादसे में वैन सवार रामअवतार, सोनू, राधाकृष्ण, गौरव समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को वैन से बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही मवेशियों के झुंड सड़कों पर आकर हादसे को दावत दे रहे हैं। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें