निकाह का झांसा देकर युवक ने बंधक बनाकर एक माह तक दुष्कर्म किया। किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटकर आई युवती ने कन्नौज सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
कन्नौज के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने मुबारकपुर टीला निवासी नीरज पुत्र अमर सिंह के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि 17 जुलाई को नीरज निकाह का झांसा देकर नोएडा ले गया। यहां उसे बंधक बना लिया। इसके बाद एक माह तक दुष्कर्म किया।
16 अगस्त को वह किसी तरह से बचकर घर आई। कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
आरोपी के परिजनों ने पुलिस को सौंपे वीडियो
आरोपी के परिजनों ने पुलिस को वीडियो सौंपे हैं। एक वीडियो में पीड़िता रसोई में आरोपी के साथ रोटी बना रही है। दूसरे वीडियो में दोनाें हंसकर बातें कर रहे हैं। आरोपी के परिजनों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते दोनाें ने शादी की है। बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप गलत है।