हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसा हुआ। यहां ग्राम तेरवा निवासी संजय उर्फ रोडू (35) पुत्र रामचरण अपने साथी श्रीकृष्ण (45) पुत्र मुरली के साथ हरदोई मार्ग स्थित नईगल्ला मंडी में मटर बेचने आए थे।
वापस जाते समय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निकट लकड़ी लदा ट्रैक्टर बैक किया जा रहा था। बाइक सवार ट्रैक्टर से टकरा गए। घटना में संजय की मौत हो गई जबकि श्रीकृष्ण घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से फरार हो गया।