फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का शव फांसी पर लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहईया निवासी किसान का शव सोमवार सुबह खेत में खड़े पेड़ से मफलर के सहारे फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

बेलहईया निवासी राजकिशोर (35) पुत्र पूरनलाल खेती करता था। रविवार रात राजकिशोर घर से किसी काम से निकला लेकिन वापस नहीं आया। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव में ही स्थित खेत में खड़े आम के पेड़ से मफलर के सहारे राजकिशोर का शव लटकते देखा।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक का भाई दशरथ मौके पर पहुंचा और पुलिस को भी सूचना दी। दशरथ ने बताया कि राजकिशोर शराब का लती था। उसकी शादी नहीं हुई थी और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें