फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पेड़ से टकराई बरातियों से भरी बोलेरो, पांच की दर्दनाक मौत, छह की हालत गंभीर

Tue, 11 Jun 2019 05:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बरातियों से भरी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के हमीरपुर जिले में मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


यह घटना थाना सिसोलर के चांदी कला गांव के पास की है। यहां बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। जिसे सुन भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

ग्रामीणों ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना में घायल हुए छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार सभी लोग मध्यप्रदेश में बड़ालेवा गांव के हरकत प्रजापति के बेटे की शादी से लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें