31 सभासदों ने डीएम को दिया सामूहिक इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में विकास कार्य न होने से नाराज नगर पालिका के 32 में से 31 सभासदों ने मंगलवार को डीएम को सामूहिक इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। यहां सभासदों ने अध्य्क्ष प्रतिनिधि पर घालमेल के आरोप के आरोप लगाए हैं। इस मामले में डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने जांच के आदेश दिए हैं।