कानपुर से मरीज लेकर परिवार के साथ जा रही कार को हाईवे में जवाहर नाले के पास सामने से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कार सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना से हाईवे में कुछ देर के लिए जाम लग गया। हमीरपुर के मौदहा निवासी सुशीला (80) के पैर का आपरेशन कराने वह अपने परिवार के साथ कानपुर गई थीं। शुक्रवार को सुशीला अपनी बहू उपमा (48), धीरज (30) व चालक छोटू के साथ कार से घर आ रही थीं।