फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के घर त्योहार का सामान देने जा रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 20 Aug 2019 02:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार को बेटी के घर त्योहार का सामान देने जा रहे किसान को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मलवा थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर मलवा कस्बे की है। 
विज्ञापन


हादसे में किसान रमेश साहू (45) की मौत हुई है। रमेश हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही निवासी थे। सुबह घर से अपनी बेटी के यहां त्योहार का सामान देने पैदल जा रहे थे। तभी मलवा कस्बे में सड़क पार करते समय पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें