यूपी में औरैया जिले के बर्रु गांव में मंगलवार को नाली विवाद को लेकर पुलिस और गांव की महिलाओं में जमकर बवाल हुआ। महिलाओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना में चार पुलिसकर्मी व कई ग्रामीण घायल हो गए।
विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। हंगामा शांत कराने के लिए मौके पर भारी फोर्स तैनात है। यह घटना सहायल थाना क्षेत्र की है। गांव में नाली निर्माण को लेकर लगातार तीन दिन से विवाद चल रहा है। महिलाएं एसडीएम की एकतरफा कार्रवाई से नाराज हैं।