सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर में नेशनल हाईवे 2 पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार मोड़ के पास की है। यहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिवम पुत्र पप्पू, दिलीप पुत्र शिवपाल की मौत हो गई। जबकि दीपक (20) पुत्र भोला गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार तीनों लोग कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी हैं। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर जाम लगाया।