फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से दुधमुंही बेटी संग मां की मौत, पति घायल

Sun, 12 Jan 2020 05:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में कानपुर प्रयागराज हाईवे पर रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसकी दुधमुंही बेटी की मौत हो गई। घटना में पति मामूली रूप से जख्मी हुआ। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


लोगो ने एंबुलेंस के देर से आने और डंपर को पकड़ने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस, डायल 112 समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था।

असोथर थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी रग्घू निषाद का विशंभर निषाद का बेटा गांव और आसपास के क्षेत्र में मजदूरी करता है। वह पत्नी सुनीता देवी (35) और बेटी राधिका (एक साल ) को लेकर साले राजू निवासी सौंह थाना कल्यानपुर के तिलक समारोह में शनिवार को गया था।

परिवार को लेकर दोपहर को वापस घर लौट रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग हाईवे से प्रयागराज की ओर विशंभर लघुशंका को बाइक रोकी। वह वापस लौटकर आया। बाइक में पत्नी बच्ची को लेकर बैठी। तभी पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।

पत्नी और बेटी डंपर की तरफ गिरे। डंपर पत्नी के सिर को कुचल कर डंपर निकल गया। बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई। दूसरी ओर गिरे विशंभर को चोटे आई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पीछे दूसरी बाइकों से परिवार के लोग भी हादसा देखकर रुके। पति, अपनी पत्नी और बेटी को देखकर बदहवास हो गया। लोगों ने 112 नंबर और 108 नंबर में एंबुलेंस बुलाने के लिए सूचना दी।

एंबुलेंस की लेटलतीफी को लेकर नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि एंबुलेंस सही समय पर पहुंचती तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। जाम लगाए लोगों ने डंपर को पकड़ने की मांग की और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी केडी मिश्रा मौके पर पहुंचे। लोगों को डंपर व चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा बुझाकर शांत किया। करीब पौने दो बजे पुलिस मां-बेटी के शव को एंबुलेंस में रखवा सकी।

जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। कोतवाल ने बताया कि यातायात शव रोड पर होने की वजह से बाधित हुआ। शव हटवाने के बाद यातायात बहाल कराया गया। दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें