फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर से टूर्नामेंट खेल कर लौट रही खिलाड़ियों की कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 2 की मौत

Tue, 04 Dec 2018 10:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां टूर्नामेंट खेलकर लौट रही खिलाड़ियों की कार में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गयी। साथ ही अन्य खिलाड़ी घायल हो गए। 

विज्ञापन


यह घटना फतेहपुर जिले के थरियांव हाईवे पर हुई। कार और ट्रैक्टर की टक्कर से भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में हैंडबॉल खिलाड़ी देबशीष निवासी कानपुर व अमर यादव निवासी कानपुर की मौत हो गयी।

विज्ञापन

मृतक देबशीष व अमर यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों की कार जौनपुर में एक टूर्नामेंट खेल कर लौट रही थी। इस समय कार में 6 खिलाड़ी सवार थे। एक खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल है जिसे कानपुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें