फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: बेकाबू डंपर ने चचेरे भाइयों को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

Thu, 23 Jun 2022 03:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। डंपर ने साइकिल सवार चचेरे भाइयों को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर-लखनऊ हाईवे पर शादी समारोह से लौट रहे साइकिल सवार चचेरे भाइयों को पीछे से आए डंपर ने कुचल दिया। हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना देखकर आसपास के लोग पहुंचे। भीड़ इकट्ठा होने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मानपुर मजरे भादर गांव निवासी श्यामू पासवान (14) पुत्र रजपाल और रिंकू (20) पुत्र क्षत्रपाल चचेरे भाई थे। वह मिश्रामऊ गांव फुफेरे भाई की जितेंद्र की बारात में गए थे। जहां से सुबह साइकिल से घर लौट रहे थे। हाईवे पर सातमील स्थित गेस्ट हाउस के पास गिट्टी लदे डंपर ने पीछे से साइकिल सवार चचेरे भाइयों को कुचल दिया।

चालक तेज रफ्तार में डंपर लेकर मौके से भागा। तभी डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। दोनों को मृत देखकर पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साइकिल से दोनों भाई एक साइड से जा रहे थे। दोनों को डंपर कुचलता हुआ निकल गया। डंपर कबरई से गिट्टी लादकर लखनऊ की ओर जा रहा था। पुलिस ने हाईवे से शवों को हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर को हाईवे किनारे कराया। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शवों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें