फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में सड़क हादसा : श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, 10 घायल

Wed, 10 Mar 2021 06:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों से भरा टेंपो बुधवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे से अफरातफरी मच गई। करीब आधे घंटे के लिए जाम भी लगा। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद टेंपो उठाया और गंभीर घायल पांच लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बाकी को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


असोथर थानाक्षेत्र के कंधिया और बवांरा गांव के ग्रामीणों को जागेश्वरधाम में जलाभिषेक करना था। चालक समेत 10 श्रद्धालु टेंपो से जलाभिषेक के लिए भिटौरा ओम घाट जल लेने जा रहे थे। ओम घाट मोड़ पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों की भीड़ बचाव कार्य में जुट गई।

भिटौरा चौकी से पुलिस पहुंची। आधे घंटे बाद टेंपो हटने पर यातायात बहाल हो सका। हादसे में कंधिया गांव निवासी बबलू (27), बंवारा गांव निवासी शिवम (25), सुमित (22), गुलशन (40), कल्लू (35) घायल हुए। टेंपो चालक कुसुम बिहारी भी चुटहिल हुआ।
विज्ञापन


चालक ने बताया कि अचानक मोड़ पर सामने से ट्रैक्टर आ गया था, बचने के प्रयास में हादसा हुआ। इन घायलों के अलावा चार और लोग बैठे थे। वह मामूली चुटहिल हुए हैं। भिटौरा चौकी प्रभारी प्रेम नारायण ने बताया कि हादसे में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें