बहन की विदाई होने से पहले भाई की सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रूखाबाद जिले में गुरुवार को दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक तरफ बहन की विदाई की तैयारियां चल रही थीं तभी सड़क दुर्घटना में भाई की मौत की खबर आ गयी। देखते ही देखते शादी वाले घर में मातम छा गया।
यह घटना फर्रूखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र का है। यहां गांव कुइयांबूंट निवासी राकेश की बेटी की बुधवार रात नवभारत सभा भवन में बारात आई थी। गुरुवार सुबह उनका बेटा शनि (18) बाइक से कुछ सामान लेने घर जा रहा था। तभी नवभारत सभा भवन के पास एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।