फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, पति व बेटे की हालत गंभीर

Tue, 21 Jan 2020 02:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सड़क हादसा हुआ। यहां मोहम्मदाबाद के गांव चके नगला निवासी विवेक नागर (50) पुत्र सुरेंद्र सिंह खेती करते हैं। मंगलवार सुबह वह बाइक से शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी अपने साढ़ू विनोद के घर जा रहे थे।
विज्ञापन


उनके साथ बाइक पर पत्नी ममता (40) व बेटा आजाद (20) बैठा था। विवेक हेलमेट नहीं लगाए थे। सेंट्रल जेल चौराहे के पास ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

ट्रक का पहिया ममता को रौंदता हुआ निकल गया। महिला की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। विवेक व आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें