फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, एक गंभीर

Mon, 01 Jun 2020 03:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में रविवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी सेना में पैरा कमांडो अजयवीर सिंह अपनी पत्नी की बड़ी बहन मीना देवी (45) पत्नी सार्जन सिंह और भाई विजय कुमार (50) के साथ हरदोई के पाली कस्बे में दवा लेने गए थे।
विज्ञापन


रविवार शाम वह बाइक से वापस आ रहे थे। पाली के पास बेकाबू बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे विजय कुमार और मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अजय वीर ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सोमवार सुबह मीना देवी ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें