फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 03 Oct 2019 05:01 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां हाईवे पर बाइक सवार दो दोस्त सामने से आ रही बाइक से टकराकर सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। राहगीरों ने दोनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर गढ़िया निवासी चंद्र प्रकाश (25) अपने गांव के ही दोस्त बसंतराम (30) के साथ बाइक से किसी काम से फर्रुखाबाद के लकूला आया था। वहां से दोपहर को दोनों वापस जा रहे थे।

तभी इटावा-बरेली हाईवे पर दीनदयाल बाग के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। तभी पीछे से आए ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। दूसरी बाइक सवार युवक फुटपाथ पर गिरा था। इससे वह मामूली चुटहिल हुआ और भाग गया। चंद्र प्रकाश व उसका दोस्त बसंतराम मजदूरी करते थे। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी जेब से मिले मोबाइल से दोनों की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें