फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: मकान की दीवार गिरने से पांच लोग दबे, एक की मौत, चार की हालत गंभीर

Thu, 03 Oct 2019 04:37 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
दीवार गिरने से एक की मौत और चार घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक घर की दीवार गिरने से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के चितरा गांव की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चित्रा गोकुलपुर गांव में कामता प्रसाद पुत्र बद्री के घर के बाहर कुछ लोग बैठे थे। अचानक कामता के घर की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसमें कामता समेत पांच लोग दब गए। ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कामता की मौत हो, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें