फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Mon, 03 Feb 2020 06:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां गांव खानपुर नगला निवासी अभिषेक (25) पुत्र फकीरे लाल अपने साथी कमलेश के साथ बाइक से जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बहोरिकपुर से अमरूद लेकर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


तभी छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग पर राजपूताना स्कूल के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें अभिषेक व दूसरी बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौके ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल साथी कमलेश व दोनों शवों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। दूसरी बाइक सवार युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें