यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कोतवाली क्षेत्र के मसेनी चौहारे पर गैस टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। मौका मिलते ही टैंकर चालक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरा खार गौटिया निवासी सुआलाल के (14) बेटे शुभराम की तबियत खराब चल रही थी। उसका फर्रुखाबाद में आवास विकास कालोनी स्थित एक डॉक्टर का इलाज चल रहा था।
सुआ लाल शुक्रवार सुबह अपनी मौसी के बेटे गांव के ही श्रीपाल (25) पुत्र वेदराम, उसकी मां उर्मिला (50) पत्नी वेदराम के साथ दवा लेने साइकिल से आवास विकास कालोनी आया था। दवा लेने के बाद तीनों एक ही साइकिल से वापस घर जा रहे थे। श्रीपाल साइकिल चल रहा था। आगे शुभराज और पीछे उर्मिला देवी बैठी थीं।