फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा फिदायीन हमले का विरोध कर नमाजियों ने फूंका आतंकवाद का पुतला, लगे जय हिंद के नारे

Fri, 15 Feb 2019 03:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नमाजियों ने फूंका आतंकवाद का पुतला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हो गए वहीं 40 से अधिक जवान घायल हैं। पूरे देश में इस घटना का विरोध किया जा रहा है। कोई भी समुदाय हो कोई भी वर्ग हो इस घटना की निंदा कर रहा है।

विज्ञापन

पुलवामा में कल हुए आतंकवादी हमले के विरोध में कानपुर में जामा मस्जिद जरीब चौकी के बाहर मदरसा रजा-ए-मुस्तफा की जानिब से जुम्मे की नमाज के बाद नमाजियों ने आतंकवाद का पुतला जलाया।वहां पर भारी संख्या में मौजूद रहे नमाजियों ने आतंकवाद मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए पहले पुतले को जूतों और डंडों से पीटा। इसके बाद उसमें आग लगा दी। 

 

विज्ञापन

हिन्दू-मुस्लिम युवाओं ने की नारेबाजी

आतंकी हमले का विरोध करते युवा
प्रमुख रूप से मोहम्मद अहमद खान, शब्बू अंसारी, फिरोज खान, एजाज सिद्दीकी, हसीन लाला, पप्पू मंसूरी, अहमद अली बरकाती, शाहिद लवली, वशी अंसारी, मुशरान, बरकत, अकरम, आदि लोग मौजूद रहे।

कानपुर देहात के थाना चौराहे पर हिन्दू-मुस्लिम युवाओं ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए फिदायीन हमले में शहीद हुए सैनिकों के लिए शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रैंगवां गांव निवासी शहीद श्याम बाबू अमर रहें के नारे लगाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें