फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: गिट्टी लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 09 Jun 2020 03:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
गिट्टी लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। मऊ थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हाईवे किनारे गिट्टी लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक सवार एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक हमीरपुर जिले के बीवार थाना का निवासी था। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें