यूपी के चित्रकूट में शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। यहां बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र के बकता बुजुर्ग गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक कमासिन बांदा का निवासी था। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।