फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म कांड: सीबीआई टीम माखी थाना पहुंची, खंगाले अभिलेख

Sat, 03 Aug 2019 02:08 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव के माखी थाना पहुंची सीबीआई टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म मामले में शनिवार को सीबीआई की चार सदस्यों की टीम उन्नाव के माखी थाना पहुंची। वहां पहुंचकर टीम ने मामले से जुड़े अभिलेख खंगाले।

विज्ञापन


इस मामले में विधायक व उनके करीबियों की धड़कने बढ़ गई हैं। पीड़िता के साथ रायबरेली में हुई घटना के बाद से विधायक के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि शुक्रवार देर शाम आरोपी विधायक के तीनों शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिए गए। उन्नाव डीएम ने आयुध लिपिक को बुलाकर शस्त्र लाइसेंस रद्द करने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें