फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में भीषण सड़क हादसा, जीजा-साले की मौत एक गंभीर

Sat, 02 Mar 2019 01:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां प्राइवेट बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गयी। जबकि तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के थाना बरुआ सुमेरपुर के चंदपुरवा गांव निवासी कमल साहू (42) पुत्र किशन साहू, शिव नारायण (35) पुत्र रामआधार साहू निवासी पचनेही थाना पैलानी बांदा व धीरज (3) पुत्र शिव नारायण बाइक से अपने गांव जा रहे थे।

तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में जीजा व साले की मौत हो गयी। साथ ही धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें