फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता के बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार, सेना की कार्रवाई पर सबूत मांगने वालों को सुनाई खरी-खोटी

Sat, 02 Mar 2019 08:38 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद साक्षी महाराज
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जो जैसा चश्मा लगाता है वैसा ही दिखता है। ममता केवल खून की राजनीति करतीं हैं इसलिए दूसरे भी वैसे ही दिखते हैं। 
विज्ञापन


उन्नाव जिले में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को बैठक के बाद सांसद साक्षी महाराज ने कहा ममता को आने वाले चुनाव में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।

उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा सैनिकों की कार्रवाई पर सबूत मांगने वाले देश के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह अधिकार किसी को भी नहीं है। कहा कि हाथी की तरह विपक्ष के खाने और दिखाने के दांत अलग हैं। विपक्ष के लोगों के मन में कुछ और मुंह में कुछ और है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें