यूपी के बांदा जिले में सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। काम पर जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं।
यह घटना कस्बा जसपुरा के एक गांव की है। हादसे में विमलेश पत्नी स्व.सुघर यादव की मौत हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर सवार बाकी मजदूरों ने कूदकर जान बचाई।