फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बांदा टांडा हाईवे पर रोडवेज बस व ट्रक की भीषण टक्कर, नौ की मौत, 24 गंभीर

Mon, 25 Nov 2019 03:53 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बांदा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बांदा टांडा हाईवे पर रोडवेज बस व ट्रक की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद अब तक बस में सवार नौ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 24 यात्री गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


यह घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बांदा से रोडवेज बस सवारियां लेकर फतेहपुर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह से क्षतिग्रत हो गई। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें