उत्तर प्रदेश के बांदा में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के असंतुलित होकर पलटने से रविवार की देर शाम दो मजदूरों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मरने वाले मजदूर बालू और कंक्रीट ढोने का काम करते थे। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव के पास की है। रविवार की देर शाम इसी थाना क्षेत्र के लौली टीकामऊ गांव का राम सिंह (35) एक्सप्रेस-वे कार्यदायी संस्था का ट्रैक्टर लेकर कोनी गांव जा रहा था।