फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मंदिर से लौट रहे मोपेड सवार दो अधेड़ की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

Mon, 26 Oct 2020 10:30 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बेला(औरैया)
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेला-औरैया मार्ग स्थित नीमहार संपर्क मार्ग के सामने बेला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे मोपेड सवार एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बिधूना व थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसेरापुर घाट निवासी गंगाराम बेला थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हौसी स्थित काली मंदिर में अपने परिवार के साथ एक ट्रैक्टर, बाइक व मोपेड से दर्शन करने आए थे। 

दर्शन के बाद घर वापस लौटते समय नीमहार संपर्क मार्ग से औरैया-बेला मुख्य मार्ग पर मोपेड से मुड़ते समय ही बेला की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मोपेड सवार मृतक गंगाराम(40) की मौके पर ही मौत हो गई व श्रीराम(45) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें