फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत तीन लोग घायल

Tue, 23 Jun 2020 11:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में दिबियापुर बेला मार्ग पर सोमवार रात दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद वहां गांव के लोग एकत्रित हो गए। हादसे में परिचालक आशिव (19) पुत्र जाहौर निवासी हन्ना शुगमा थाना पिहानी व हरपाल (45) पुत्र छोटेलाल निवासी धामापुर थाना पिहानी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


वहीं चालक ट्रक में फंस गया जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार भार्गव ने ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे चालक पहलवान सिंह (47) पुत्र विश्वनाथ निवासी झांसी थाना गरौठा को बाहर निकाला।

पुलिस ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेज दिया। जिसके बाद डॉक्टरों ने चालक पहलवान सिंह को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया है। वहीं अन्य दो लोगों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


परिचालक आशिव ने बताया कि वो उरई से मौरंग लादकर हरदोई जा रहा था। उनके साथ चालक पहलवान ट्रक चला रहे थे और वो दो दिनों से सोये नहीं थे। तभी बर्रु गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की लाइट उनकी आंखों पर पड़ी जिससे उनका संतुलन खो गया और सामने से आ रहे ट्रक में जा भिड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें